RRB NTPC Vacancy 2025 में रेलवे भर्ती बोर्ड ने 8875 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिस जारी किया है। जानिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।
RRB NTPC New Vacancy 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी की एक और नई भर्ती निकालने वाला है। एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और ग्रेजुएट लेवल के 8875 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यूजी लेवल के 3058 और ग्रेजुएट लेवल के 5817 पदों पर भर्तियां निकलेंगी।
बता दें कि, इस वैकेंसी में स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड, कमर्शियल क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, जूनियर टाइपिस्ट, ट्रेन्स क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रैफिक असिस्टेंट जैसे बहुत से पद सम्मिलित हैं।
अगर आप आवेदन करने का सोच रहे हैं तो ठहरिए! आपको बताते चलें कि, ये एनटीपीसी भर्ती का मुख्य नोटिफिकेशन नहीं है बल्कि ये महज ड्राफ्ट वैकेंसी है। जल्द ही एनटीपीसी यूजी व ग्रेजुएट लेवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया आरंभ करेगा। इसके लिए योग्य उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता और आयु सीमा
गौरतलब है कि, इच्छुक स्नातक उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें एससी व एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट रहेगी।
वहीं, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष होगी। इसमें अधिकतम आयु सीमा में एससी व एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट रहेगी।
Army DG EME Group C Recruitment 2025: आर्मी ग्रुप C में 194 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
RPSC Recruitment 2025: ग्रेड-1 टीचर के पदों पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट, तुरंत करें अप्लाई
RRB NTPC 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को rrbcdg.gov.in यानी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद अपनी सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दोनों का पंजीकरण करना होगा।
पंजीकृत होने के बाद लॉग इन करें और आवश्यक विवरण दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।
सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड के साथ फोटो संलग्न करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
इसके बाद फार्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
स्नातक उम्मीदवारों के लिए CBT-1 एग्जाम पैटर्न
ध्यान रखें कि, फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। इसी के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
90 मिनट के सीबीटी में कुल 100 प्रश्न आएंगे —
- जनरल अवेयरनेस के 40 प्रश्न
- मैथ्स के 30 प्रश्न
- जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के 30 प्रश्न
इस परीक्षा में जितने नंबर होंगे उसी आधार पर दूसरे फेज सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।
सेकेंड स्टेज सीबीटी भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा।
सेकेंड स्टेज सीबीटी के 90 मिनट के पेपर में 120 प्रश्न होंगे।
- जनरल अवेयरनेस: 50 प्रश्न
- मैथ्स: 35 प्रश्न
- जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग: 35 प्रश्न
12वीं पास उम्मीदवारों के लिए CBT-1 एग्जाम पैटर्न
इसमें सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे।
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट व जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट भी होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
सेकेंड स्टेज सीबीटी भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा।
सेकेंड स्टेज सीबीटी में 90 मिनट का पेपर होगा जिसमें 120 प्रश्न आएंगे —
- जनरल अवेयरनेस: 50 प्रश्न
- मैथ्स: 35 प्रश्न
- जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग: 35 प्रश्न
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
आरआरबी एनटीपीसी 2025 की भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा —
- दो चरणों में सीबीटी (CBT-1 और CBT-2) सभी पदों के लिए होंगे।
- पद के आधार पर कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) या टाइपिंग स्किल टेस्ट आयोजित की जाएगी।
- स्टेशन मास्टर की वैकेंसी के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट होगा।
- सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा।
- गुड्स ट्रेन मैनेजर और सीनियर कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए दो चरण का सीबीटी आयोजित होगा।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।
गौरतलब है कि, सीबीटी के लिए उम्मीदवारों की आरआरबी वाइज शॉर्टलिस्टिंग वैकेंसी की 15 गुना दर से की जाएगी।
निष्कर्ष
RRB NTPC New Vacancy 2025 रेलवे अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार मौका है। इस बार 8875 पदों पर भर्ती निकलेगी जिसमें अंडर ग्रेजुएट और ग्रेजुएट दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें, सभी दस्तावेज़ तैयार रखें और समय से पहले आवेदन करें ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
ई-श्रम कार्ड योजना 2025: पंजीकरण प्रक्रिया, लाभ, पेंशन व स्वास्थ्य सुरक्षा की पूरी जानकारी