धनतेरस से पहले किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी; खेतों में उतरेंगे हजारों कृषि विशेषज्ञ

रबी सीजन 2025 में विकसित कृषि संकल्प अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा। 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक 16 हजार कृषि वैज्ञानिक खेतों तक पहुंचकर किसानों को नई तकनीकें, प्राकृतिक खेती, ड्रोन और उन्नत बीज की जानकारी देंगे। अभियान से किसानों की आय बढ़ाने और जलवायु चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 रबी सीजन 2025 कृषि वैज्ञानिक खेतों में किसानों के लिए नई तकनीक प्राकृतिक खेती और ड्रोन उन्नत बीज रबी फसल कृषि सम्मेलन नई दिल्ली 2025 कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की आय बढ़ाने के उपाय रबी फसल सरकारी योजनाएं
विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025

नई दिल्ली। खरीफ की तरह रबी मौसम में भी 16 हजार कृषि विज्ञानियों को लैब से निकालकर खेतों तक ले जाने की तैयारी है। इसकी शुरुआत दुर्गापूजा के तुरंत बाद 3 अक्टूबर से की जाएगी, जो 15 दिनों तक चलेगी और समापन धनतेरस को होगा।

यह भी पढ़ें-PM Fasal Bima Yojana 2025: के तहत 30 लाख किसानों के खाते में 3200 करोड़ रुपये ट्रांसफर हो रहे हैं! अभी चेक करें अपना Claim Status

अभियान से पहले होगा कृषि सम्मेलन

अभियान शुरू करने से पहले 15 – 16 सितंबर को नई दिल्ली में दो दिवसीय कृषि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें कृषि मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह करेंगे।

विकसित कृषि संकल्प अभियान का दूसरा चरण

यह विकसित कृषि संकल्प अभियान का दूसरा चरण होगा। पहले चरण में खरीफ मौसम के दौरान 29 मई से 12 जून के बीच किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से अवगत कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर यह अभियान चलाया गया था। उस दौरान देशभर के 700 जिलों के डेढ़ करोड़ किसानों तक कृषि विज्ञानियों की टीम पहुंची थी।

प्राकृतिक खेती, ड्रोन और उन्नत बीज पर चर्चा

15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में कृषि चर्चा, प्राकृतिक खेती, ड्रोन तकनीक और उन्नत बीज जैसी जानकारियां दी जाएंगी साथ ही किसानों के अनुभव और उनकी चुनौतियों को प्रत्यक्ष संवाद के जरिए समझकर भविष्य की नीति निर्माण में मार्गदर्शन किया जाएगा।

खरीफ अभियान के नतीजे

खरीफ मौसम के दौरान चलाए गए अभियान का पूरा परिणाम आने में अभी समय है हालांकि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बुआई क्षेत्र में व्यापक वृद्धि दर्ज की गई है।

किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से कृषि को बचाने और लागत घटाकर किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों के दौरान खाद्यान्न फसलों के उत्पादन में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, सरकार का प्रयास इस रफ्तार को बनाए रखने का है। इसके लिए बढ़ते तापमान और सीमित जल उपलब्धता की चुनौतियों को देखते हुए विभिन्न फसलों की नई किस्में विकसित करने पर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-PMAY 2.0 Yojana 2025: घर के लिए पाएं ₹1.20 लाख, अभी करें ऑनलाइन आवेदन जानें पूरी प्रक्रिया,

निष्कर्ष

रबी सीजन 2025: में शुरू होने वाला विकसित कृषि संकल्प अभियान का दूसरा चरण किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। 16 हजार कृषि वैज्ञानिक खेतों तक पहुंचकर न केवल किसानों को नई तकनीकों, प्राकृतिक खेती, ड्रोन और उन्नत बीज की जानकारी देंगे, बल्कि उनकी चुनौतियों को समझकर समाधान भी सुझाएंगे सरकार का लक्ष्य है कि खेती को कम लागत, अधिक उत्पादन और जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाया जाए। धनतेरस तक चलने वाला यह अभियान किसानों की आय बढ़ाने और भारतीय कृषि को और अधिक सशक्त बनाने में मददगार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें- PM Fasal Bima Yojana 2025: के तहत 30 लाख किसानों के खाते में 3200 करोड़ रुपये ट्रांसफर हो रहे हैं! अभी चेक करें अपना Claim Status

 Disclaimer

यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों एवं सरकारी घोषणाओं पर आधारित है। किसी भी योजना या अभियान से जुड़ी अंतिम और आधिकारिक जानकारी के लिए संबंधित मंत्रालय या सरकारी पोर्टल को देखें। लेखक/वेबसाइट इस जानकारी की पूर्ण सटीकता की गारंटी नहीं देती।

Leave a Comment