दिल्ली DSSSB असिस्टेंट प्राइमरी टीचर भर्ती 2025: के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू। जानिए पात्रता, शैक्षिक योग्यता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन फॉर्म भरने का आसान तरीका। अभी DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 1180 रिक्त पदों के लिए आवेदन करें। अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2025। सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका!
दिल्ली में असिस्टेंट प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती 2025
दिल्ली DSSSB असिस्टेंट प्राइमरी टीचर भर्ती 2025: अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से असिस्टेंट प्राइमरी टीचर के बंपर रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से स्टार्ट हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से डीएसएसएससबी के OARS पोर्टल dsssbonline.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।
DSSSB असिस्टेंट प्राइमरी टीचर भर्ती 2025 विवरण
इस भर्ती के माध्यम से डीएसएसएसबी की ओर से असिस्टेंट टीचर प्राइमरी (DeO/ शिक्षा निदेशालय) के 1055 पदों और सहायक अध्यापक प्राथमिक (नई दिल्ली नगर पालिका परिषद/ NDMC) के 125 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के वेतन में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी – नया वेतनमान जानिए ताज़ा अपडेट
पात्रता एवं मापदंड
DSSSB असिस्टेंट प्राइमरी टीचर भर्ती 2025 इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को सीनियर सेकेंडरी उत्तीर्ण होने के साथ डीएलएड/ बीएलएड/ दो वर्षीय प्राइमरी शिक्षा में डिप्लोमा/ Diploma in Education (Special Education)/ ग्रेजुएशन के साथ डीएलएड/ Certificate Course in ETE / JBT / DIET / आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने CTET परीक्षा भी उत्तीर्ण की हो। पदानुसार पात्रता की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। शैक्षिक योग्यता के साथ अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
इस तरीके से भर सकेंगे फॉर्म
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
- अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) भरकर फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अन्य सभी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ एक्स सर्विसमैन और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
PM Kisan 21वीं किस्त: 4000 रुपये जल्द आपके खाते में, जानिए तारीख, चेक लिस्ट और पूरी प्रक्रिया अभी
निष्कर्ष
DSSSB असिस्टेंट प्राइमरी टीचर भर्ती 2025:दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जारी की गई उन सभी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1180 पदों पर चयन किया जाएगा, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से होगी और इसकी अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा कर DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर समय पर आवेदन करें। इस भर्ती के माध्यम से देश की नई पीढ़ी को शिक्षित बनाने में अपना योगदान दें और अधिक जानकारी और ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए DSSSB की वेबसाइट अवश्य चेक करें।
ई-श्रम कार्ड योजना 2025: पंजीकरण प्रक्रिया, लाभ, पेंशन व स्वास्थ्य सुरक्षा की पूरी जानकारी